21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्रुखाबाद

पूर्व सपा महिला विधायक बैठ गईं कब्र के अंदर, लोग डालने लगे उनपर मिट्टी, दिखा ऐसा नजारा कि सभी के उड़े होश

गुस्साए लोगों ने मिट्टी डालकर उर्मिला राजपूत को जिंदा ही दफनाए जाने का प्रयास किया।

Google source verification

फर्रुखाबाद. फर्रुखाबाद में भू माफियाओं द्वारा जमीनों के कब्जों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। भूमि कब्जे को लेकर पूर्व सपा विधायका कब्र में ही बैठ गई। सपा विधायका ने मंदिर की कीमती जमीन का स्वयं व पति के नाम वर्ष 2004 एवं वर्ष 2010 में अवैध तरीके से बैनामा करवा लिया था। मंगलवार को उसी जमीन पर महंत को दफनाए जाने का विरोध करते हुए पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत कब्र में ही बैठ गई। गुस्साए लोगों ने मिट्टी डालकर उर्मिला राजपूत को जिंदा ही दफनाए जाने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें- कमलनाथ के बयान से मचा बवाल, समर्थन देने वाले अखिलेश ने दिया बड़ा बयान, भाजपा ने कहा घुसने नहीं देंगे यूपी में, इस खबर से मचा हड़कंप

महंत का दफनाया जाना था इस जमीन में-

पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत का यह हाई वोल्टेज ड्रामा थाना मऊदरवाजा के ग्राम हथियापुर स्थित सीताराम जानकी मंदिर की भूमि पर हुआ। बीते दिन मंदिर के 82 वर्षीय महंत गंगादास का देहांत हो गया था। मंदिर वालों ने मंदिर की भूमि पर ही महंत को दफनाने के लिए आज सुबह गड्ढा खोदना शुरू किया। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत वहां पहुंची और गड्ढा खोदने का विरोध कर उसे रुकवा दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही दर्जनों ग्रामीण एकत्र हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रयास करके पूरी कब्र खोदी और महंत को दफनाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान महेंद्र को दफनाने के विरोध में उर्मिला राजपूत कब्र में बैठ गईं। गुस्साए लोगों ने यह कहकर उर्मिला राजपूत पर मिट्टी डाली कि तुम्हें जिंदा ही दफन कर देंगे। ग्रामीणों का विरोध देखकर भयभीत उर्मिला कब्र से बाहर निकली।

ये भी पढ़ें- मुलायम, अपर्णा के बारे में यह क्या बोल गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सपा के चरित्र पर उठा दिया सवाल, सपा में हड़कंप

पुलिस पहुंची मौके पर-

सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मालूम हो कि उर्मिला राजपूत ने मंदिर की लाखों रुपए की कीमत की करीब चार बीघा जमीन का स्वयं व पति रामकिशन राजपूत के नाम वर्ष 2004 एवं वर्ष 2010 में बैनामा करवाया था। फर्जी ढंग से बैनामा कराए जाने के आरोप में अदालत के आदेश से रामकृष्ण राजपूत के विरोध पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।