6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद

वीडियो: स्वच्छ सर्वेक्षण में अधिकारियों ने इस तरह की सफाई, लोगों को किया जागरूक

- सीडीओ ने गांव बाघई का किया निरीक्षण, डीपीआरओ ने झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Google source verification

फिरोजाबाद। एक माह तक चलने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की शुरूआत हो चुकी है। इसके तहत शनिवार को सीडीओ और डीपीआरओ ने गांव बाघई का निरीक्षण कर झाडू लगाई। ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।

जाजपुर में पहुंची सीडीओ
गांव बाघई पहुंची मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने आंगनवाड़ी केन्द्र पर किए जा रहे टीकाकरण की जानकारी ली। प्राथमिक विद्यालय में बने मॉडल शौचालय और कक्षों में लगाई गई टायल्स की भी जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में बताया। जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चन्द्र ने गांव में झाडू लगाई। सड़कों पर पड़ी गंदगी को दूर किया। उनके साथ एडीओ पंचायत रामशंकर, सचिव राकेश कुमार के अलावा खंड प्रेरक ने भी झाडू लगाई। उन्होंने सर्वेक्षण के लिए स्मार्ट फोन में एप डाउनलोड कर उसके बारे में बताया। गांव में कराए गए विकास को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब ग्रामीणों ने एप के जरिए दिए।

बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
प्राथमिक विद्यालय जाजपुर में स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली नगला तुलसी, नगला खेरा होती हुई विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। रैली के आगे बैंड बाजे मधुर ध्वनि बिखेरते हुए चल रहे थे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रजनी बघेल, प्रमोद बघेल, प्रधान शशी बघेल, प्रधानाध्यापक चन्द्रकांत शर्मा, मीनाक्षी श्रीवास्तव, रचना, राधा, संध्या फौजदार, दलवीर सिंह, मुन्नेश कुमार, दीनदयाल, विजय सिंह, चितरंजन, नेत्रपाल, टीकम सिंह आदि मौजूद रहे।