24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरियाबंद
CG News: गांव के पास पेड़ पर चढ़ा खूंखार तेंदुआ… शिकार की तलाश में था, देखें Video
Play video

CG News: गांव के पास पेड़ पर चढ़ा खूंखार तेंदुआ… शिकार की तलाश में था, देखें Video

CG News: वन मंडल गरियाबंद के जंगली जीव अब अपने प्राकृतिक आवास से बाहर आकर गांवों की ओर बढ़ रहे हैं। जंगलों में घटती हरियाली और शिकार के लिए कमी के कारण ये जीव अब इंसानों के पास पहुंचने लगे हैं।
Google source verification

CG News: वन मंडल गरियाबंद के जंगली जीव अब अपने प्राकृतिक आवास से बाहर आकर गांवों की ओर बढ़ रहे हैं। जंगलों में घटती हरियाली और शिकार के लिए कमी के कारण ये जीव अब इंसानों के पास पहुंचने लगे हैं। इंसानी लालच और वनाधिकार पट्टे के नाम पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से जंगलों का अस्तित्व खतरे में है।

इसका सीधा असर जानवरों पर पड़ रहा है। कोठी गांव में भी ऐसा ही वाक्या पेश आया था, जब एक तेंदुआ बच्चे को उठाने की कोशिश कर रहा था। उसके दादा ने बहादुरी दिखाते हुए उसे बचा लिया। अब ग्राम पंचायत टोनही डबरी में तेंदुआ एक पेड़ पर चढ़ा दिखा है। इससे गांव में दहशत का माहौल है।

गांवों की ओर बढ़ रहे ये जंगली जीव शिकार की तलाश में हैं क्योंकि उनके शिकार स्थल अब खत्म हो रहे हैं। छुरा क्षेत्र के गांव टोनही डबरी और केवटीझर में यह तेंदुआ बार-बार देखा जा रहा है। यह इस बात का संकेत है कि इन जीवों के पास अब जंगल में रहने के विकल्प कम होते जा रहे हैं। गांववालों ने इस बारे में वन विभाग को सूचना दी है। वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।