2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाज़ियाबाद
हापुड़ में लूट का विरोध करने पर दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी दिल्ली पुलिस के दरोगा को गोली, मौत-देखें वीडियो
Play video

हापुड़ में लूट का विरोध करने पर दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी दिल्ली पुलिस के दरोगा को गोली, मौत-देखें वीडियो

दिल्ली के भजनपुरा में तैनात थे दरोगा सुधीर त्यागी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 24 May 2018, 8:22 PM IST

हापुड़। यूपी में जनपद हापुड़ के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित मोदीनगर रोड पर अज्ञात बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के दरोगा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पेट में गोली लगने से दिल्ली पुलिस के दरोगा सुधीर त्यागी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा समेत जिले के आलाधिकारी भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।

बताया जा रहा है की दरोगा सुधीर त्यागी दिल्ली पुलिस में दरोगा हैं और वे भजनपुरा में तैनात थे। हापुड़ से अपनी फैमिली के साथ अपने घर जा रहे थे, तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनको रोक लिया और परिवार के सदस्यों से लूटपाट करने लगे। जब दरोगा ने इस बात का विरोध किया तो अज्ञात बदमाशों ने दरोगा को गोली मर दी और फरार हो गए। गोली लगने से दरोगा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। दरोगा को राहगीरों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही आलाधिकारी कई थानों की फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।