25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाज़ियाबाद
आठ महीने से नहीं मिली सैलरी तो कर्मचारियों ने लगाये एेसे नारे, देखें वीडियो
Play video

आठ महीने से नहीं मिली सैलरी तो कर्मचारियों ने लगाये एेसे नारे, देखें वीडियो

मालिक ने बिना नोटिस दिये ही बंद कर दी फैक्ट्री
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 20 Nov 2018, 1:13 PM IST

गाजियाबाद।गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र की अल नफीस मीट फैक्ट्री को कुछ समय पहले जिला प्रशासन ने सील कर दिया था।क्योंकि वह मानकों के अनुरूप काम नहीं कर रही थी, इसके बाद भी कर्मचारियों से काम कराया जाता रहा।लेकिन कुछ समय पहले कर्मचारियों को फैक्ट्री आने से मना कर दिया गया।करीब 70 कर्मचारी ऐसे हैं जिनकी 8 महीने से सैलरी नहीं दी गई।फैक्ट्री की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने से छोटी दीवाली के दिन कर्मचारी फैक्ट्री के गेट पर आमरण अनशन के लिए बैठ गए हैं। कर्मचारियों के अलावा कुछ ठेकेदार भी हैं, जो फैक्ट्री से जुड़े हुए थे।उनका भी लाखों रुपए बकाया है, जिसकी वजह से वह भी फैक्ट्री कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे हुए हैं।कर्मचारियों का कहना है कि दिवाली का त्यौहार पर उनके घरों में भूखे मरने की नौबत आ गई है।

बहराल काफी इंतजार करने के बाद अब यहां के सभी कर्मचारी फैक्ट्री के गेट पर धरने पर बैठ गए हैं ।और उनकी मांग है कि उन्हें उनका रूका हुआ वेतन जल्द से जल्द दिलाया जाए। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि करीब 70 कर्मचारी ऐसे हैं जिनकी 8 महीने की सैलरी अभी बाकी है। और अब उन्हें यहां से हटने के बाद कोई काम भी नहीं मिल पा रहा है ।जिसके कारण उनके बच्चे भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक इनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक यह सब लोग अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे ।बहरहाल इन कर्मचारियों की मांगों को प्रशासनिक अधिकारियों तक भी पहुंचाया जा चुका है ।लेकिन देखने वाली बात यह है कि क्या इन कर्मचारियों की मांगे पूरी हो पाती है। या नहीं यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश