15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा

CMS ने लगाई ऐसी डांट, केबिन में ही बेहोश हो गई महिला डॉक्टर, इमरजेंसी वार्ड में करवाना पड़ा एडमिट

गोंडा जिला अस्पताल का मामला

Google source verification


गोण्डा. जिला महिला अस्पताल में उस समय हड़कम्प मच गया, जब देर में पहुंची एक डॉक्टर को चिकित्सा अधीक्षक ने जमकर फटकार लगाई। चिकित्सा अधीक्षक की फटकार के बाद महिला चिकित्सक बेहोश होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जिला महिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर पूजा जायसवाल प्रतिदिन अपने वाहन से बहराइच जनपद से आती-जाती हैं। मंगलवार को वह वाहन से न आकर बस से आई, जिससे थोड़ी देर हो गई और पहंचते ही मरीजों को देखना शुरू कर दिया। इसी बीच चिकित्सा अधीक्षक ए.पी. मिश्रा आये और चिकित्सक को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने देरी से आने का कारण पूछा तो मरीज देख रही डाक्टर अपने चैम्बर में बेहोश होकर गिर पड़ी, जिससे हड़कम्प मच गया।

आनन-फानन में डाक्टर पूजा जायसवाल को जिला अस्पताल में ले जाकर आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराकर इलाज शुरू किया गया। समाचार भेजे जाने तक डाक्टर की हालत गम्भीर बनी हुई थी। जानकारी होने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी डाक्टर को देखने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।

क्या कहना है चिकित्सा अधीक्षक का
इस सम्बन्ध में जब चिकित्सा अधीक्षक महिला अस्पताल ए.पी. मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने सफाई देते हुए बताया कि डाक्टर देर में आई हुई थी इसलिए उनसे फोन पर देरी से आने का कारण अवश्य पूछा था, लेकिन उसके पूर्व भी डाक्टर कई दिनों से तनाव में थीं। उनकी तबितय ठीक न होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजन बोले
महिला चिकित्सक के परिजन राज ने बताया कि डाक्टर प्रतिदिन अपनी गाड़ी से बहराइच से आती जाती है। मंगलवार को पब्लिक कन्वेंस से आने के कारण वह 10-15 मिनट लेट हो गई। इसके चलते उसे डाक्टर ने काफी डांटा, जिससे व बेहोश हो गई। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी डाक्टर ए.पी. मिश्रा द्वारा उसे कई कई बार डांटा-फटकारा गया है।