29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर
Indian Railway रेलवे पार्सल से बेनामी सामान मंगा हो रही टैक्स चोरी, बडे़ पैमाने में गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सामान पकड़ाया
Play video

Indian Railway रेलवे पार्सल से बेनामी सामान मंगा हो रही टैक्स चोरी, बडे़ पैमाने में गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सामान पकड़ाया

जीएसटी लागू होने के बाद एक पैरलल ब्लैक इकोनाॅमी जोन तैयार हो गया है
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 17 Feb 2018, 10:56 AM IST

गोरखपुर। जीएसटी लागू होने के बाद एक पैरलल ब्लैक इकोनाॅमी जोन तैयार हो गया है। व्यापारी बिना जीएसटी चुकाए अलग-अलग तरीके से माल मंगवाकर बाजार में खपा रहे। शुक्रवार को वाणिज्य कर विभाग ने रेलवे से मंगाए गए बड़ी मात्रा में सामानों को पकड़ा है। दस वैगनों में यह सामान मंगाए गए थे। प्रारंभ में चार वैगन्स की जांच में ढाई सौ से अधिक बंडल सामान विभाग ने कब्जे में लिया है। अभी अन्य वैगन्स की जांच बाकी है। किसी भी सामान का न कोई कागजात मिला है न ही कोई कारोबारी इस पर अपना हक जताते हुए सामने आया है।
विभाग को सूचना मिली थी कि दिल्ली से गोरखपुर के लिए दस वैगन सामान रेलवे के माध्यम से बुक होकर आ रहा।
सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी सक्रिय हो गए। टीम ने स्टेशन पहुंच कर जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि चार वैगन सामान उतारा गया है। टीम ने इन वैगनों के सामान को कब्जे में ले लिया। बिना कागजात के इन सामानों को कब्जे में लेने के बाद वाणिज्य कर विभाग केे अधिकारियों ने बाकी छह वैगन्स के बारे में पड़ताल की। इनकी विधिवत जांच शनिवार को की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश