
गोरखपुर. लोकसभा उपचुनाव में राउंडवॉर मतों की सूचना को कई घंटों तक जारी नहीं किए जाने के मामले को निर्वाचन आयोग ने संज्ञान में लेते हुए डीएम से जवाब मांगा। निर्वाचन आयोग के जवाब मांगने के बाद प्रशासन ने सूचनाएं जारी करनी शुरू की। विधानसभा में भी इस मामले को लेकर चल रहा धरना। बता दें कि, सबसे पहले इस मुद्दे को पत्रिका ने गंभीरता से लेते हुए प्रकाशित किया। जिसके बाद मकहमे में हड़कंप मच गया।
दरअसल, बीजेपी के पिछड़ने के बाद से ही अंदर डेटा रोक दिया गया। संजय निषाद का बयान आया कि, हमने गोरखपुर मे 22 हजार मतो ने बढ़त बना ली है। अंदर 15 राउंड की गिनती हो चुकी है। लेकिन डीएम आकड़ों में खेल करना चाहते हैं, इसलिए उटलफेर कर रहे हैं। इस खबर को संज्ञान मे लेते हुए निर्वाचन आयोग ने डीएम से जवाब मांगा है।
input- धीरेंद्र गोपाल