28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुना
पत्रिका हमराह: खेल के साथ हेल्थ अवेयरनेस की जानकारी
Play video

पत्रिका हमराह: खेल के साथ हेल्थ अवेयरनेस की जानकारी

पत्रिका हमराह कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ कलेक्टर भास्कर लक्षकार ने मतदान की शपथ दिलाई
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Javed Khan

•

Updated: 14 Apr 2019, 3:51 PM IST

गुना। लोकसभा चुनाव अभियान के ग्राउंड एक्टिवेशन के तहत पत्रिका का चिर परिचित कार्यक्रम *हमराह* कार्यक्रम का शुभारम्भ रविवार को सुबह 6 बजे किया गया । हमराह कार्यक्रम में फन एवं हेल्थ अवेयरनेस एक्टिविटी के साथ ही चुनाव को देखते हुए मतदाता जागरुकता व स्वच्छ राजनीति अभियान के कार्यक्रम किये गए।

जिले के पीजी कॉलेज ग्राउंड गुना में रविवार को सुबह छह बजे से योगा, व्यायाम एंव फन एंड हेल्थ अवेयरनेस जैसी गतिविधियों के साथ हमराह कार्यक्रम आयोजित हुआ। हमराह कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर भास्कर लक्षकार ने किया। साथ ही कलेक्टर भास्कर लक्षकार ने लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। बच्चों ने कई खेलों का आनंद लिया। सभी शहरवासियों और सामाजिक संगठनों के साथ बच्चों ने भी सहभागिता की। लोगो ने कार्यक्रम में शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ उठाया और स्वच्छ राजनीति व मतदाता जागरुकता अभियान में सहभागिता करते हुए मतदान जागरूकता की शपथ ली।