16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुडगाँव
राधिका यादव मर्डर केस : बेटी की हत्या कर पिता दीपक यादव ने मांगी मौत, भाई विजय यादव से कही ये बात
Play video

राधिका यादव मर्डर केस : बेटी की हत्या कर पिता दीपक यादव ने मांगी मौत, भाई विजय यादव से कही ये बात

जब सुबह के वक्त दीपक ने राधिका को गोली मारी फिर हमारे घर में अफरा तफरी मच गई. मैं जब घर पहुंचा तो दीपक का छोटा भाई कुलदीप राधिका को अस्पताल ले गया. मैं दीपक से मिला, मैंने पूछा कि क्या हुआ, तो उसने बोला कि भाई गलती हो गई मुझ से कन्या वध हो गया. हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. एक आंख फुट गई लेकिन दूसरी तो बचाएंगे.

Google source verification

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका की हत्या के दो दिन बाद राधिका के परिवार ने अहम खुलासे किए है. आरोपी पिता दीपक यादव के बड़े भाई विजय ने बताया कि हमें इस बात का दुख है कि दीपक ने अपने हाथ से लगाया हुआ पेड़ अपने हाथ से ही काट दिया. खुद दीपक ये हरकत करने के बाद दुखी है. उसने हम लोगों से कहा कि मुझे फांसी लगवा दो. उसने थाने में भी बोला कि ऐसी रिपोर्ट बनवाओ मुझे फांसी हो जाए. जब सुबह के वक्त दीपक ने राधिका को गोली मारी फिर हमारे घर में अफरा तफरी मच गई. मैं जब घर पहुंचा तो दीपक का छोटा भाई कुलदीप राधिका को अस्पताल ले गया. मैं दीपक से मिला, मैंने पूछा कि क्या हुआ, तो उसने बोला कि भाई गलती हो गई मुझ से कन्या वध हो गया. हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. एक आंख फुट गई लेकिन दूसरी तो बचाएंगे.