16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर

No video available

पत्नी को तलाक देकर पति बनेगा ट्रांसजेंडर, 3 साल के बच्चे का पिता जेंडर चेंज कराकर बनेगा महिला

Gwalior Family Court : ग्वलियर फैमिली कोर्ट में अर्जी लेकर पहुंचे पति ने कहा- मैं अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता हूं। इसके बाद मैं ट्रांसजेंडर बनूंगा।

Google source verification

Gwalior Family Court : मध्य प्रदेश के ग्वालियर फैमिली कोर्ट में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। कोर्ट से पति ने कहा में अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता हूं। इसके बाद मैं ट्रांसजेंडर बनूंगा। यही नहीं, ट्रांसजेंडर बनने के लिए वो अपनी पत्नी के साथ-साथ अपने महज 3 साल के बेटे तक से रिश्ता तोड़ चुका है। दोनों पक्षों ने बताया कि, उनके बीच रिश्ता खत्म करने को लेकर सेहमति बन चुकी है। बस इसपर न्याय पालिका की अनुमति आवश्यक है। पत्नी से तलाक लेने के बाद पति ट्रांसजेंडर बन जाएगा।

दरअसल, मूल रूप से राजस्थान के टोंक जिले में रहने वाला पति समलैंगिक है। साल 2019 में उसकी शादी ग्वालियर में रहने वाली युवती से हुई थी। 2022 में उनके घर एक बेटा भी हुआ। लेकिन, साल 2023 से पत्नी अपने बेटे के साथ ग्वालियर स्थित अपने मायके में रह रही है। लेकिन, अब दोनों के बीच फैमिली कोर्ट में तलाक लेकर अलग अलग जीवन जीने पर सहमति बनी है।

इन शर्तों पर दोनों के बीच बनी रजामंदी

तलाक पर सेहमति से पहले तय हुई शर्तों के अनुसार, पति अपनी पत्नी को मुआवजे के तौर पर 3 लाख रुपए और गहने पति लौटाएगा। तलाक के लिए पति-पत्नी का साझा आवेदन पेश होगा। तलाक के बाद जेंडर चेंज कर पति महिला बन जाएगा।