10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमीरपुर

बंदूक दिखाकर नाबालिग से बलात्कार, अब पीड़िता को धमका रहा आरोपी

बंदूक की नोक पर नाबालिग से अपहरण और बलात्कार का मामला सामने आया है

Google source verification

हमीरपुर. जिले में एक बार फिर बंदूक की नोक पर नाबालिग से अपहरण और बलात्कार का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी ने शिकायत करने पर पीड़िता को जान से मारने की भी धमकी दी है। मामला सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है। फिलहाल, अभी पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।

हमीरपुर जिले में जलालपुर थाने के बरखेड़ा गांव के एक किसान की 13 साल की बेटी को गांव के ही आरोपी ने बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया और एक खंडहर में ले जाकर बलात्कार किया। बलात्कार के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी है कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा।