26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमीरपुर
बाथरूम के बहाने पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी
Play video

बाथरूम के बहाने पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी

बाथरूम के बहाने पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Ruchi trivedi

•

Updated: 24 Sep 2018, 6:03 PM IST

हमीरपुर. एक बार फिर जिले में पुलिस की घोर लापरवाही देखने को मिली है, कोर्ट में पेशी पर आया एक मुलजिम बाथरूम के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है, मुलजिम के फरार होने की सूचना पर पुलिस के हाथ पैर फूल गए हैं और महकमे के आला अधिकारी दल बल के कोर्ट पहुंचे हुए हैं, और आरोपी को पकड़ने के लिए ख़ाक छान रहे हैं।

हमीरपुर जिले का कोर्ट केम्पस जहां इस वक्त पुलिस की चहलकदमी तेज है, वजह है कोर्ट परिसर से मुलजिम विशाल मालिक का फरार हो जाना। दरअसल आज वाहन चोरी के मामले में विशाल की कोर्ट में थी पेशी थी। तभी उसने बाथरूम जाने को कहा और नजर चूकते ही बाथरूम की खिड़की से कूद कर फरार हो गया, मुलजिम के फरार होने की सूचना जैसे ही पुलिस महकमे के आला अधिकारियों को मिली यह सभी लोग दलबल के यहां पहुंच गए।

आपको बता दें विशाल मालिक जालौन ज़िले में कालपी के छौंक इलाके का रहने वाला है, जो हमीरपुर जेल में बंद है, विशाल के ऊपर एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। आज उन्ही में से एक मामले की पेशी पर कोर्ट आया था, लेकिन बाथरूम के बहाने पुलिस को चकमा देकर भाग गया ।

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश