26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राशिफल
Horoscope April 2025 धनु राशि के जातकों का आर्थिक संकट होगा दूर !
Play video

Horoscope April 2025 धनु राशि के जातकों का आर्थिक संकट होगा दूर !

Horoscope April 2025 धनु राशि (sagittarius) धनु राशि के जातकों को अप्रैल के महीने में भाग्य पर कम अपने कर्म पर ज्यादा विश्वास करने की जरूरत रहेगी। इस माह आपको अपने सोचे हुए कार्य को समय पर करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी। माह की शुरुआत आजीविका की दृष्टि से उतार-चढ़ाव भरी रहने वाली है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसे धन को निकालने में मुश्किलें आ सकती हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों के सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ गिर सकता है। इस दौरान अचानक से आए कुछ बड़े खर्च भी आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और माह के उत्तरार्ध में आपकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनते हुए नजर आएंगे। जिससे आपका बहुत हद तक आर्थिक संकट दूर हो जाएगा। माह के उत्तरार्ध में आपको आलस्य और अभिमान से बचने की बहुत जरूरत रहेगी, अन्यथा आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। इस दौरान संतान सम्बन्धी कोई बड़ी समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर के साथ तालमेल बिठाकर चलना उचित रहेगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। डा. अनीष व्यास, भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक
Google source verification

Horoscope April 2025 धनु राशि (sagittarius) भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास के अनुसार धनु राशि के जातकों को अप्रैल के महीने में भाग्य पर कम अपने कर्म पर ज्यादा विश्वास करने की जरूरत रहेगी। इस माह आपको अपने सोचे हुए कार्य को समय पर करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी। माह की शुरुआत आजीविका की दृष्टि से उतार-चढ़ाव भरी रहने वाली है।

Horoscope April 2025