7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशिफल

Today Horoscope 2 December: आपकी राशि सिंह है तो मिलेगी खुशखबरी, आज का राशिफल वीडियो में जानें अपना हाल

Today Horoscope 2 December 2024: सोमवार 2 दिसंबर को आपको भाग्य का साथ मिलेगा या नहीं, करियर, आर्थिक जीवन कौन सी करवट लेगा, इन सवालों के जवाब जानने के लिए देखें आज का राशिफल वीडियो

Google source verification

Aaj Ka Rashifal 2 December 2024: सोमवार 2 दिसंबर को मेष और कर्क राशियों की आर्थिक परेशानी दूर होगी। पं चंदन श्याम नारायण से आज का राशिफल में मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्य (today horoscope)
मेष राशिः आपके व्यवहार से परिवार टूट सकता है, समय रहते संभलना ठीक रहेगा। आर्थिक मदद मिलने से रूके कार्य पूरे होंगे, व्यापार में नए अनुबंध शुभ रहेंगे।
वृषभ राशिः परिवार में चल रहे मनमुटाव बड़ा रूप ले सकते हैं, अपनों से मिले धोखे आत्मबल कमजोर करेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
मिथुन राशिः समय रहते अपने दायित्वों को पूरा करें, धन कोष में वृद्धि होगी। मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे, विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।
कर्क राशिः आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। व्यापार में चल रही आर्थिक समस्या का समाधान होगा, जीवनसाथी से व्यवहार कमजोर होंगे। यात्रा टालें।
सिंह राशिः सोमवार को आपका भाग्य साथ देगा। यह समय आपके लिए उन्नति कारक है। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ और प्रभावशाली रहेगा।
कन्या राशिः आपका समय मौजमस्ती में बीतेगा, सरकारी कार्यों में आ रहे अवरोध समाप्त होंगे। मित्रों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक चर्चा सफल होगी।
तुला राशिः कार्य की अधिकता से तनाव बढ़ सकता है, तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कर्ज मुक्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे, व्यापारिक योजनाएं विफल होने से चिंताएं बढ़ेंगी।
वृश्चिक राशिः खर्च की अधिकता से बजट बिगड़ सकता है। शारीरिक पीड़ा के कारण कार्य प्रभावित होंगे, व्यापार में आ रहे उतार-चढ़ाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
धनु राशिः आपके हुनर से लोग प्रभावित होंगे, मित्रों का सहयोग आगे बढ़ाने में सहायक होगा। प्रेम प्रसंग के चलते मन प्रफुल्लित होगा, माता-पिता के साथ व्यवहार कमजोर होंगे।
मकर राशिः लोगों के बदले व्यवहार से अचंभित होंगे, एक के बाद एक लोगों से दूरियां बढ़ती जाएंगी। पारिवारिक क्लेश के कारण मानसिक तनाव रहेगा, किसी एक व्यक्ति के जीवन में न होने से स्थिति और लोग कितने बदल जाते है, इसका एहसास होगा।
कुंभ राशिः दिनचर्या में आए बदलाव से आलस्य बढ़ेगा। बड़े भाइयों का सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी के साथ मनमुटाव बढ़ सकता हैं। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, यात्रा के योग बन रहे हैं।
मीन राशिः पारिवारिक मांगलिक आयोजन में शामिल होंगे, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता से संबंध मजबूत होंगे, विवाह योग्य जातकों के लिए समय सबसे शुभ है।

ये पढ़ेंः

Birth Astrology: इन 7 खूबियों के मालिक होते हैं दिसंबर में जन्मे लड़के लड़कियां, जानें व्यक्तित्व की महत्वपूर्ण बातें