परिवहन मंत्रालय ने फ्लाईओवर के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की
हुब्बल्ली. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हुब्बल्ली में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार, 1,22,657 वर्ग मीटर के क्षेत्र की पहचान की गई है और जल्द ही 966 संपत्तियों के मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा।
हुब्बल्ली के हृदय भाग रानी चन्नम्मा सर्कल को केंद्रित कर 294 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस कार्य में 3 राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं। रानी चन्नम्मा सर्किल से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-63 के किमी. 135.65 से 136.45 (हुब्बल्ली-गदग रोड), राष्ट्रीय राजमार्ग-4 के किमी. 249 से 250 (हुब्बल्ली-धारवाड़ रोड) और राष्ट्रीय राजमार्ग-218 के किमी. 193.8 से 193.35 (हुब्बल्ली-विजयपुर) भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के लिए आवश्यक भवनों सहित और बिना भवन के भूमि की पहचान की गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम-1956 की धारा 3(ए) के अनुसार, अब पहचान की गई सभी 966 संपत्तियां भूमि अधिग्रहण के अधीन में आने की संभावना नहीं हैं परन्तु सभी 966 संपत्ति मालिकों या इच्छुक पार्टियों को नोटिस जारी किया जाएगा। उसके बाद धारवाड़ के विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी अंतिम सर्वेक्षण कार्य करेंगे। अंत में, आवश्यक संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए मुआवजा तय किया जाएगा। सर्वे का काम कितने दिनों में पूरा होगा, यह यहां महत्वपूर्ण है। हर संपत्ति के मालिक को आश्वस्त करने की जरूरत है।
21 जून तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक जून को अधिसूचना जारी की है। भू मालिकयों या किसी भी इच्छुक पार्टियों को अधिसूचना के 21 दिनों के भीतर आपत्तियां दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह की आपत्तियां विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारियों और सक्षम प्राधिकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग, मिनी विधान सौधा धारवाड़ को सौंपनी चाहिए। हुब्बल्ली में प्रगति में स्थित फ्लाईओवर के पिल्लरों की ऊंचाई और आर्म की चौड़ाई सड़क मार्ग के अनुसार फर्क है। 7.5 मीटर और 5.5 मीटर ऊंचे फिलर्स हैं। आर्म की चौड़ाई 5.5 मीटर, 14 मीटर और 16.5 मीटर है। इसी अंतर के आधार पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में कितने क्षेत्र आएंगे, यह अंतिम तौर पर तय होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 15 जनवरी 2021 को हुब्बल्ली फ्लाईओवर निर्वाण का शिलान्यास किया था। जून 2021 में कार्य शुरू हुआ, जून 2024 में पूरा होना है। फिलहाल काम धीमी गति से चल रहा है और एक साल में पूरा होने की संभावना कम है।
966 संपत्तिया चिन्हित
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हुब्बल्ली फ्लाईओवर निर्वाण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के लिए अधिसूचना जारी की है और 966 संपत्तियों को चिन्हित किया गया है। हम और विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी हर संपत्ति का सर्वे करेंगे। उसके बाद भूमि के भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की जाएगी।
– राजेंद्र हुरकड्ली, कार्यकारी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभाग