14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरीया

video भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

आगामी लक्ष्य 2023-24 के संबंध में कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर दोनों विधानसभा में कमल खिलाने का आह्वान किया गया।

Google source verification



मनेंद्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी की ग्राम कछौड़ में जिला कार्य समिति की बैठक हुई। इस दौरान जिला में संगठन विस्तार व संगठन की एक रुपता के साथ आगामी लक्ष्य 2023-24 के संबंध में कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर दोनों विधानसभा में कमल खिलाने का आह्वान किया गया।
जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने कहा कि सभी बूथ केंद्र व शक्ति केन्द्रो में पार्टी की मजबूती पर जोर दिया गया है। पिछले दिनों अंबिकापुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित सामाजिक-आर्थिक संकल्प का प्रस्ताव, काम किया है। काम करेंगे के प्रस्ताव पर पूर्व विधायक पावले ने जानकारी दी। जिसका वरिष्ठ नेता कीर्ति वासु ने समर्थन किया गया। साथ ही भारत की जी 20 शिखर में भारत की मेजमानी विषय पर वरिष्ठ नेता पूर्व महामंत्री व नगर निगम के महापौर डमरू बेहरा ने जानकारी दी। पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने आगामी चुनाव में कार्यकर्ताओं में मतभेद भूल पार्टी के लिए एकजुटता से कार्य करने पर जोर और चिंतन करने की बात कही। आगामी विधान सभा चुनाव मे प्रदेश की भ्रष्ट व सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान किया गया। भरतपुर विधानसभा प्रभारी मनोज शर्मा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सभी को बूथ की मजबूती पर जोर देने की सलाह दी। जिससे प्रदेश सरकार की नकामी और केंद्र सरकार की उपलब्धि को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच जाकर पार्टी नीतियों को आगे बढ़ाया जाए। प्रदीप सलूजा ने कार्यकर्ताओं को आगामी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी मतभेद भूल एक जुट हो प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया गया।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़