13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर

Breaking : इंदौर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, डेढ़ लाख लीटर पानी से पाया गया काबू

Indore Factory Fire Accident : आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सांवेर रोड स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग की घटना से हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आस-पास मौजूद दूसरी फैक्ट्रियां भी इसकी चपेट में आ गई।

Google source verification

Indore Factory Fire Accident : आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सांवेर रोड स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग की घटना से हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आस-पास मौजूद दूसरी फैक्ट्रियां भी इसकी चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मामले(Indore Factory Fire Accident) की जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और बाणगंगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। हादसे के वक्त कई मजूदर फैक्ट्री में मौजूद थे। आग लगने की बात सुनकर सभी दौड़ते हुए फैक्ट्री से बाहर निकले।

मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी रूपचंद पांडेय ने बताया कि, ‘आज सुबह सांवेर स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई। सुचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियां लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। करीब डेढ़ लाख लीटर पानी की मदद से 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।’