7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर
Indore Missing Couple : हनीमून मनाने गए राजा की बर्बर हत्या, पत्नी के साथ क्या हुआ?
Play video

Indore Missing Couple : हनीमून मनाने गए राजा की बर्बर हत्या, पत्नी के साथ क्या हुआ?

Indore Missing Couple: हनीमून मनाने शिलांग गए सहकार नगर, कैट रोड निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी का सोमवार को शव मिलने पर परिजन ने गैंग द्वारा लूटपाट कर हत्या की आशंका जताई है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 7 Jun 2025, 5:24 PM IST

Indore Missing Couple: हनीमून मनाने शिलांग गए सहकार नगर, कैट रोड निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी का सोमवार को शव मिलने पर परिजन ने गैंग द्वारा लूटपाट कर हत्या की आशंका जताई है। वहीं मंगलवार को सर्चिंग की गई लेकिन पत्नी सोनम नहीं मिली।पूर्वी खासी हिल्स एसपी विवेक सिम ने बताया कि राजा की हत्या किस उद्देश्य से की गई, इसकी जांच करेंगे। पता लगाएंगे कि उसे मारने के बाद खाई में फेंका या पहले, ये पीएम रिपोर्ट से पता चलेगा।

हत्या में विशेष तरह के हथियार डाओ का इस्तेमाल किया गया। इसे एक प्रकार की कुल्हाड़ी बोल सकते हैं। केस में एसडीआरएफ व एनडीआर एफ की रेस्क्यू टीम खाई में गई थी, उन्होंने डाओ बरामद किया। जिस स्थान से राजा का शव मिला, वहां एक शर्ट मिला, जो सोनम का बताया जा रहा है। मोबाइल का कुछ हिस्सा मिला है। आशंका है हमला कर हत्या की गई। पुलिस टीम जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।