इंदौर. आरआर कैट में घूम रहा तेंदुआ गुरुवार रात पिंजरे में फंस गया। यह पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था। आसपास के रहवासियों ने वन विभाग को दो तेंदुए देखे जाने की सूचना दी थी। टीम ने दो पिंजरे लगाए थे। अभी एक और तेंदुआ होने की आशंका है, जिसके लिए पिंजरे लगाए गए हैं। पिंजरे में कैद हुए तेंदुए का चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे स्वस्थ बताया। इसके बाद उसे शुक्रवार शाम जंगल में छोड़ दिया गया।