23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर
नगर निगम की बजट बैठक में हंगामा, विपक्ष ने महापौर को बताया घोषणावीर
Play video

नगर निगम की बजट बैठक में हंगामा, विपक्ष ने महापौर को बताया घोषणावीर

नगर-निगम सदन की बजट बैठक मंगलवार को आरोप-प्रत्यारोप के चलते हंगामेदार रही। विपक्ष ने 1400 करोड़ रुपए के बजट पर महापौर को घोषणावीर कह डाला।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Praveen Kumar Chaturvedi

•

Updated: 12 Apr 2023, 5:26 PM IST

जबलपुर। नगर-निगम सदन की बजट बैठक मंगलवार को आरोप-प्रत्यारोप के चलते हंगामेदार रही। विपक्ष ने 1400 करोड़ रुपए के बजट पर महापौर को घोषणावीर कह डाला। इस पर सत्ता पक्ष नाराज हो गया। पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री को घोषणावीर बता दिया। इसके बाद पक्ष-विपक्ष आपस में भिड़ गए।

बजट बैठक की शुरुआत ही हंगामे से हुई। विपक्ष ने सत्ता पक्ष को कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश की। भाजपा पार्षद लवलीन आनंद ने कहा कि महापौर घोषणा वीर हैं। कांग्रेस पार्षद अयोध्या तिवारी ने इसे महापौर का अपमान बताया। महापौर जगत बहादुर ङ्क्षसह अन्नू ने कहा कि विपक्ष की मंशा महापौर को अपमानित करने की है तो सत्ता पक्ष के पार्षद चुप नहीं रहेंगे। वे यहां मुख्यमंत्री की फोटो लगाकर गमछा पहनाएंगे। विपक्ष ने फिल्म सिटी के लिए प्रस्तावित जमीन और बजट पर सवाल उठाए। पार्षद रीना यादव और रितु यादव ने पशुपालकों के मृत पशुओं को दफनाने के एवज में लिए जा रहे तीन हजार रुपए के शुल्क को माफ करने की मांग की।

गूंजा शराब दुकानों का मामला
बैठक में दीनदयाल वार्ड में एक स्थान पर दो जगह शराब दुकान खोलने का विरोध हुआ। भाजपा पार्षद मोनिका ङ्क्षसह ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि शराब दुकान से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने इस पर विषय पर कमेटी बनाने की मांग की। महापौर ने इस विषय पर अलग से चर्चा करने की बात कही।