1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
11 आरएएस अफसरों के आईएएस में प्रमोशन
Play video

11 आरएएस अफसरों के आईएएस में प्रमोशन

11 आरएएस अफसरों के आईएएस में प्रमोशन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mamta Berwa

•

Updated: 28 May 2019, 11:31 AM IST

राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी के लिए सोमवार का दिन अहम रहा। 11 आरएएस अधिकारियों का प्रमोशन तय हो गया हैं। मुख्य सचिव डीबी गुप्ता की मौजूदगी में हुई बैठक में इनके नाम पर मुहर लग गई हैं। अब डीओपी जल्द ही नियुक्ति आदेश जारी कर सकता हैं। 11 आरएएस अफसरों के IAS बनने पर मुहर लग गई हैं। दिल्ली में यूपीएस सी भवन में आरएएस से आईएएस में चयन के लिए समिति की हुई बैठक में नाम तय हुए। 1989 बैच से चित्रा गुप्ता, अंतर सिंह नेहरा, आराधना सक्सेना,घनेन्द्र भान चतुर्वेदी, करण सिंह का प्रमोशन हुआ हैं। 1991 बैच में परमेश्वर लाल, महावीर प्रसाद वर्मा, विश्राम मीणा, कन्हैया लाल स्वामी,ओमप्रकाश के नाम को हरी झंडी मिली हैं। निष्काम दिवाकर के प्रमोशन पर फैसला फिर रुका हैं। चौथी बार दिवाकर का नाम प्रमोशन सूची से एकल पट्टा मामले में आरोपित होने के चलते लिफाफा बंद हुआ हैं। आठ आरएएस निराश भी हुए हैं। महेंद्र कुमार पारख, हृदयेश शर्मा, डीपी गुप्ता, लक्ष्मण कुड़ी, राजेन्द्र सिंह,नलिनी कंठोलिया,सोहनलाल शर्मा और मेघराज सिंह रतनू का प्रमोशन नहीं हुआ। चयन समिति की बैठक में सीएस डीबी गुप्ता, आरएसआरटीसी चेयरमैन राजहंस उपाध्याय प्रमुख सचिव रोली सिंह शामिल हुई।