4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
कांग्रेस मुख्यालय में पायलट ने चौपड़ पर गहलोत ने फहराया झंडा
Play video

कांग्रेस मुख्यालय में पायलट ने चौपड़ पर गहलोत ने फहराया झंडा

70 वें गणतंत्र दिवस की राजधानी जयपुर में धूम
Google source verification

जयपुर। 70 वें गणतंत्र दिवस की राजधानी में धूम है। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज सुबह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय और शहर कांग्रेस के कार्यालय में झंडारोहण किया गया। सुबह साढ़े सात बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने झंडारोहण किया। इस मौके पर राष्ट्रगान भी हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ चंद्रभान, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुमताज मसीह, पूर्व सांसद अश्क अली टांक मौजूद थे।

इसी प्रकार बड़ी चौपड़ पर शहर कांग्रेस की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झंडारोहण किया। इस मौके पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ चंद्रभान, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुमताज मसीह, पूर्व सांसद अश्क अली टांक मौजूद थे।

यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि आज देश के सामने चुनौतियां है, नफरत का माहौल है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी बनती है कि वो सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबल कर देश में अमन-चैन और भाई चारा कायम करें।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़