Thursday Horoscope : रामनवमी के दिन मिथुन राशि वालों का जीवन सुखमय होगा। वृषभ राशि वाले स्वयं को गम्भीर रखें और कुम्भ राशि वालों को मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं, विवाह प्रस्ताव संबंधो में बदल सकते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका गुरुवार का दिन आपकी राशि के हिसाब से कैसा रहने वाला है…तो पत्रिका.कॉम के इस लेख में…जानें अपनी राशि के हिसाब से आपका आज का राशिफल
मेष – आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़े, सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भीतरघात वालों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।
वृषभ – विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गम्भीर रखें। आपका व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।
मिथुन – रुके कार्यों में गती आएगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालय का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।
कर्क – किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीक के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत का अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।
सिंह – राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लाया है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। अध्यन हेतु कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।
कन्या – आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट के आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं।
तुला – अध्यन में अवरोध आ सकते हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवन साथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव है।
वृश्चिक – पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्दति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है । प्रेम प्रगट करने का उचित समय है।
धनु – समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। आपके सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे। सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग हैं। भवन परिवर्तन के योग हैं।
मकर – कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा। प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है।
कुंभ – धार्मिक यात्रा की रुपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधो में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधो में नजदीकियां आएंगी। लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।
मीन – वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं है।