10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

80 वर्ष से अधिक सिख समाज के वरिष्ठ जनों का होगा सम्मान, 23 जनवरी को होगा आयोजित, गिद्दा और भांगड़ा जैसे होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

सिख समाज के 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ जनों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
PATRIKA PHOTO

जयपुर। सिख समाज के 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ जनों के सम्मान में 23 जनवरी को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। विद्याआश्रम स्कूल स्थित महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह का का आयोजन होगा। खालसा एजुकेशन एंड वेलफेयर हेल्पिंग हैंड्स की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है।

समारोह में सिख समाज के उन वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने जीवन में समाज, परिवार और आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ जनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। आयोजकों का मानना है कि वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर होते हैं, जिनके अनुभव और संस्कार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

समारोह को लेकर पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर खालसा एजुकेशन एंड वेलफेयर हेल्पिंग हैंड्स के पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। जगजीत सिंह सूरी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमें समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिन बुजुर्गों ने हमें जीवन की तमाम खुशियां दीं, हमारा पालन-पोषण किया और सही रास्ता दिखाया, आज उनका सम्मान करना हमारा फर्ज बनता है।

सम्मान समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। विशेष रूप से पंजाबी संस्कृति की झलक पेश करने वाले गिद्दा और भांगड़ा कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज की समृद्ध परंपरा और संस्कृति को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे और वरिष्ठ जनों को शॉल, स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उनके स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया जाएगा।