26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
आतंकवाद और गरीबी हटाना ही मेरा मिशन : मोदी
Play video

आतंकवाद और गरीबी हटाना ही मेरा मिशन : मोदी

www.patrika.com
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Kishore Sharma

•

Updated: 14 Apr 2019, 11:41 PM IST

मुरादाबाद। विपक्ष पर जातिगत राजनीति करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आर्शीवाद से सामान्य परिवार से निकले लोग आज देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री है। चिलचिलाती धूप में नुमाइश मैदान मे चुनावीसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश को जाति की स्वार्थ भरी राजनीति की नहीं बल्कि विकास की दरकार है। देश में सबका साथ सबका विकास होना चाहिए। अम्बेडकर जयन्ती पर बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि उनके आर्शीवाद से सामान्य परिवारों से निकल कर लोग अब देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर है। चायवाला देश का प्रधानमंत्री है जो बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने के लिए ये चौकीदार दिन रात मेहनत कर रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमने बाबा साहेब के बताए रास्ते पर तो काम किया है। उनको देश के इतिहास में सम्मान भी दिया है जिसके वे हकदार थे। बाबा साहेब के नाम से पंचशील विकसित किया है। बाबा साहेब ने जो किया है हमें नही भूलना चाहिए। वे महान अर्थशास्त्री, कानूूनविद् लेखक थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब को कभी बर्दाश्त नहीं कर पाई। जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश जल रहा था, मासूम मारे जा रहे थे, तब उन्हें अनसुना करने वाला कौन था। मोदी ने मौजूद जनसमुदाय से अपने चिरपरिचित अंदाज में पूछा ‘आप बताइए आंतकवाद हटना चाहिए या नही। पाकिस्तान में घुसकर मारना चाहिए या नही। सर्जीकल स्ट्राइक होनी चाहिए या नहीं। विरोधी कहते है मोदी को हटना चाहिए। मोदी कभी अपना नही सोचता मोदी केवल देश की सोचता है, मोदी मिशन का आतंकवाद, गरीबी, बीमारी, को हटाना है।
प्रधानमंत्री ने कहा ” जब मै राष्ट्रभक्ति की बात करता हूं तो उनका नकाब उतर जाता है। कल उपराष्ट्रपति सरकार के कार्यक्रम में जालियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धाजंलि देने गए थे लेकिन इस कार्यक्रम में कांग्रेस के मुख्यमंत्री गायब थे वो काग्रेंस परिवार की भक्ति में जुटे थे । मोदी ने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री का सपना देख रहे है लेकिन वो 40 सीटों पर चुनाव नहीं लड रहे है। क्या वे प्रधानमंत्री बन पाएगे। प्रधानमंत्री ने अलीगढ और हाथरस के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा बसपा रालोद गठबधंन के साथ कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि देश नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री देखना चाहता है लेकिन विपक्ष को उनकी लोकप्रियता को पचा नही पा रहा है । उन्होने कहा कि भाजपा ने आज से पांच वर्ष पहले देश की जनता को सबका साथ का नारा दिया था आज हकीकत में बदल गया है। गरीब को रसोई गैस, घर और सम्मान दिया है । मुद्रा योजना से लाभ दिया है आज उसी का परिणाम है जाति की दीवार टूट गयी है जो काम सपा,बसपा ओर काग्रेंस के लिएं नामुमकिन था वह मोदी सरकार ने मुमकिन कर दिया है ।