10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

हत्या के प्रयास के मामले में तीन साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

खेत की मेड़ काटने के विवाद को लेकर परिवादी देशराज और उसके परिवार पर राजकुमार व उसके साथियों ने लाठी, कुल्हाड़ी और फरसी से जानलेवा हमला किया था। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे।

Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Dec 10, 2024

कोटपूतली-बहरोड़. जिलेभर में पुलिस की ओर से वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरसौरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में तीन साल से फरार चल रहे 5000 रुपए के इनामी आरोपी राजकुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरसौरा थाना क्षेत्र जिला कोटपूतली-बहरोड़ के टॉप-10 अपराधियों में सूचीबद्ध था।

ये है मामला
7 अक्टूबर 2021 को खेत की मेड़ काटने के विवाद को लेकर परिवादी देशराज और उसके परिवार पर राजकुमार व उसके साथियों ने लाठी, कुल्हाड़ी और फरसी से जानलेवा हमला किया था। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे। मामले में हरसौरा थाने में प्रकरण दर्ज हुआ था।

अन्य आरोपी पूर्व में गिरफ्तार
इस प्रकरण में तोताराम, हरनारायण, रामकरण, धन्नीराम, शेरसिंह, जगत सिंह और नेतराम सहित अन्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका था। मुख्य आरोपी राजकुमार उर्फ राजू गुर्जर 3 साल से फरार चल रहा था जिस पर पुलिस द्वारा 5000 का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस की कार्रवाई जारी
वृत्ताधिकारी राजेन्द्र बुरडक़ के सुपरविजन में हरसौरा थानाधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लगातार तलाश अभियान चलाते हुए आरोपी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र तोताराम गुर्जर (27 वर्ष) निवासी बबेड़ी थाना हरसौरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।