12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

नीमराना पुलिस की कार्रवाई: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को किया गिरफ्तार

कोटपूतली-बहरोड जिले के नीमराना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी सुनील कुमार (25) पुत्र सुभाष चंद निवासी लाहडोद, थाना कोटकासिम, जिला खैरथल-तिजारा को गिरफ्तार किया है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Oct 29, 2024

– आरोपी सुनील कुमार को किया गिरफ्तार

जयपुर। कोटपूतली-बहरोड जिले के नीमराना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी सुनील कुमार (25) पुत्र सुभाष चंद निवासी लाहडोद, थाना कोटकासिम, जिला खैरथल-तिजारा को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को परिवादी राकेश (55) पुत्र छितर, निवासी कोलिला सांगा ने नीमराना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि राकेश के चाचा का लड़का अविनाश पुत्र रामलाल अपने परिवार सहित पास के मकान में रहता था जहां सुनील कुमार का अक्सर आना-जाना था। सुनील पिछले दो महीनों से अविनाश के घर में ही रुका हुआ था, जिससे परिवार में विवाद और तनाव बढ़ रहा था। परिवादी ने बताया कि अविनाश सुनील की उपस्थिति से परेशान था और बार-बार उसे घर छोड़ने के लिए कहता था लेकिन सुनील के न मानने पर अविनाश मानसिक दबाव में आ गया। 23 अक्टूबर 2024 को सुनील की प्रताड़ना से तंग आकर अविनाश ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालनी राज और वृत्ताधिकारी सचिन शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में नामजद आरोपी सुनील कुमार की तलाश शुरू की गई। सूत्रों व सूचनाओं के अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है।