5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
दिवाली से पहले इस विभाग ने बनाई ऐसी प्लानिंग, जानकर उड़ जाएगी आपकी भी नींद!
Play video

दिवाली से पहले इस विभाग ने बनाई ऐसी प्लानिंग, जानकर उड़ जाएगी आपकी भी नींद!

पहले से ही पेयजल कटौती की मार झेल रही राजधानी जयपुर को फिर से झटका लग सकता है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Savita Vyas

•

Updated: 3 Nov 2018, 10:14 AM IST

जयपुर। पहले से ही पेयजल कटौती की मार झेल रही राजधानी जयपुर को फिर से झटका लग सकता है। जयपुर व अजमेर सहित पांच जिलों की लाइफलाइन बीसलपुर बांध का जल स्तर 310.02 आरएल मीटर ही रह गया है। बारिश का दौर थमने के बाद पिछले 25 दिन में 21 सेमी पानी कम हुआ है। बांध में 7 अक्टूबर को 310.22 आरएल मीटर था। बांध से रोजाना करीब 7000 लाख लीटर से ज्यादा पानी की निकासी की जा रही है। अकेले जयपुर शहर व गांवों में 4500 लाख लीटर पानी सप्लाई होता है। जयपुर रीजन में पेयजल सप्लाई की मॉनिटरिंग व प्रोग्रेस को लेकर एडिशनल चीफ इंजीनियर दिनेश सैनी ने भी अधीक्षण अभियंता व एक्सईएन की मीटिंग भी ली। अब तक पुराने व बंद पड़े 94 ट्यूबवेल को शुरू करवाया जा चुका है। जबकि 273 ट्यूबवेल को जोड़े जाना था। अब दीपावली बाद बीसलपुर प्रोजेक्ट से मिलने वाले पानी में कटौती की जाएगी, ताकि आगामी गर्मियों तक पानी सप्लाई किया जा सके। शहर में रोजाना 4260 लाख लीटर पानी सप्लाई हो रहा है। इसमें से बीसलपुर प्रोजेक्ट से 3500 लाख लीटर व ट्यूबवेल से 760 लाख लीटर पानी मिल रहा है। शहर में 2159 ट्यूबवेल से पानी दोहित किया जा रहा है।