5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
विज्ञान और भारत एक दूसरे के पूरक -राजनाथ
Play video

विज्ञान और भारत एक दूसरे के पूरक -राजनाथ

ब्रह्माकुमारी में वैश्विक शिखर सम्मेलन
Google source verification

जयपुर

image

Amit Pareek

Sep 29, 2018

ब्रह्माकुमारी संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में वैश्विक शिखर सम्मेलन का सत्र गृहमंत्री राजनाथ सिंह व चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में शुरू हुआ। सम्मेलन में आध्यात्मिकता, पर्यावरण व विज्ञान विषय पर मंथन किया जाएगा।
इस अवसर पर गृह मंत्री ने कहा कि आदि काल से ही विज्ञान और भारत एक दूसरे के पूरक रहे हैं। शून्य की खोज भारत ने ही की है। उन्होंने चरक, आर्यभट्ट आदि का उल्लेख करते हुए देश की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान में आकर सुख व आध्यात्मिक शक्ति की अनुभूति होती है।
सीजेआई दीपक मिश्रा ने कहा कि विश्व शांति के हम सभी ब्रांड एम्बेसडर है। सभी मिलकर विश्व शांति स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने संस्थान के इस विषय पर सम्मेलन आयोजित करने पर आभार जताया।
मंच पर केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत, अहमदाबाद के सीईई के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. कार्तिकेय साराभाई, यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पूर्व पत्नी व टीवी एक्ट्रेस मारला मैपल, संस्थान की संयुक्त मुख्य प्रशासिका का दादी रतन मोहिनी, राज्य गोपालन मंत्री ओटाराम देवासी, जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया विधायक जगसीराम कोली समेत देश-विदेश की हस्तियां नजर आईं हैं।