30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
पूर्व पीएम अटल बिहारी का निधन, इस कारण वाजपेयी केवल 13 दिन के लिए बने थे प्रधानमंत्री
Play video

पूर्व पीएम अटल बिहारी का निधन, इस कारण वाजपेयी केवल 13 दिन के लिए बने थे प्रधानमंत्री

https://www.patrika.com/rajasthan-news/    
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 16 Aug 2018, 6:43 PM IST

जयपुर।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में आज हम आपको कुछ रोचक बातें बताने जा रहे है। बता दें कि अटल को शीर्ष नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। भारत रत्न से सम्मानित,और पूर्व प्रधानमंत्री अटल का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ। वाजपेयी ने अपने केरियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी। अटल को अब तक के सबसे बेहतर प्रधानमंत्रियों में से एक माना जाता था।

16 मई 1996 में केवल 13 दिन के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण किया। लेकिन लोकसभा में बहुमत साबित न कर पाने की वजह से 31 मई 1996 को उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। वाजपेयी ने देश को विकास की ओर अग्रसर करने व बेहतर बनाने के लिए काफी प्रयास किए। इतना ही नहीं उन्होंने कई अभियान भी चलाए थे। 1977 में अटल बिहारी वाजपेयी विदेश मंत्री बने। साल 1992 में वाजपेयी को पद्मविभूषण और 1994 में बेस्‍ट पार्लियामेंटेरियन अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। वाजपेयी को लोग प्यार से बापू भी कहते थे।