1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच टीम पर हमला
Play video

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच टीम पर हमला

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच टीम पर हमला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mamta Berwa

•

Updated: 7 Jun 2019, 9:03 AM IST

दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बदमाशों को पकड़ने गई दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम पर उल्टा बदमाशों ने ही हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर रात बदमाशों को ट्रैप लगाकर पकड़ने के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया. बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच की टीम एक खुफिया जानकारी के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए पहुंची थी. इसी दौरान बाइक सवार चार बदमाश कोतवाली इलाके से गुजरे. उन्होंने पुलिस चेकिंग देखकर भागने की कोशिश की. क्राइम ब्रांच की टीम ने काफी दूर तक पीछा कर दो बदमाशों को पकड़ लिया. इनका नाम शामी आहूजा और तानिश है. इसी दौरान दो बदमाश पुलिस पार्टी पर हमला कर भाग गए. पकड़े गए बदमाशों के पास से हथियार और कारतूस बरामद किये गए है. शामी पर स्नैचिंग और लूटपाट के 68 मुकदमें दर्ज है. जबकि तानिश पर 25 आपराधिक मामले चल रहे हैं. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले की बारीकी से जांच कर रही है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम पर बदमाशों ने किया हमला, दो बदमाश पकड़े गए।