7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
अब पानी पूरी की वेंडिंग मशीन, अपने हाथ से बनाएं अपना स्वाद, देखें वीडियो
Play video

अब पानी पूरी की वेंडिंग मशीन, अपने हाथ से बनाएं अपना स्वाद, देखें वीडियो

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

जयपुर। पानी पूरी खाना किसे पसंद नहीं होता, खासकर महिलाएं तो इसके स्वाद की दीवानी हैं। भारत के हर राज्य में पानी पूरी अलग-अलग अंदाज में बनाई और खाई जाती है। लेकिन पिछले दिनों सोश्यल मीडिया पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग थड़ी ठेलों पर पानी पूरी खाने से हिचकने लगे थे। दरअसल गुजरात में कई ऐसे ठेलों पर पानी पूरी नष्ट कराई गई थी, जिनमें हाइजीन का ध्यान नहीं रखा गया था और स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं थी। गुजरात में तो पानी पूरी के ठेलों पर एक तरह से प्रतिबंध ही लगा दिया गया है। अब गुजरात से खुशखबर आई है कि पानी पूरी खाने से पहले अब स्वच्छता या हाइजीन के बारे में नहीं सोचना पड़ेगा।

 

दरअसल अहमदाबाद के एक आंत्रेप्रेन्योर संजय ने एक वेंडिंग मशीन तैयार की है, जिससे ग्राहक खुद अपने हाथों से अपनी पसंद का फ्लेवर लेकर पानी पूरी खा सकेगा। इसका एक वीडियो भी इन दिनों सोश्यल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वेंडिंग मशीन से पानी पूरी खाने से पहले न तो साफ सफाई के बारे में सोचना पड़ेगा और ना ही स्वाद के बारे में। अपने हिसाब से इसमें तीखा, मीठा और खट्टा फ्लेवर सलेक्ट करके खाया जा सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़