6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
खन्ना ने मंदिर पॉलिटिक्स पर कांग्रेस पर बोला हमला, कहा कांग्रेसी मंदिर जाएं, तो दिखावे के लिए ना जाएं
Play video

खन्ना ने मंदिर पॉलिटिक्स पर कांग्रेस पर बोला हमला, कहा कांग्रेसी मंदिर जाएं, तो दिखावे के लिए ना जाएं

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

अरविन्द सिंह शक्तावत / जयपुर। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने मंदिर पॉलिटिक्स पर कांग्रेसी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि वे सच्चे मन से मंदिर जाएं। सिर्फ दिखावे के लिए मंदिर नहीं जाएं।

 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस में तो सीएम बनने की लड़ाई चल रही है, जबकि सच तो यह है कि कांग्रेस अपना जनाधार पहले ही खो चुकी है। कांग्रेस व्यक्ति आधारित पार्टी है और भाजपा कार्यकर्ता आधारित है। कांग्रेस का कार्यकर्ताओं के साथ कभी संवाद नहीं रहा। कांग्रेस बहुत बड़ा जनाधार खो चुकी है। कांग्रेस बस भाजपा की नकल करने में लगी हुई है। भाजपा की नकल करके ही कांग्रेस का काम चल रहा है। सच तो यही है कि उस पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं है।

 

चाकसू के कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में चाकसू विधानसभा के कई भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने विधायक की कार्यशैली के प्रति नाराजगी जताई और कहा कि वहां कार्यकर्ताओं को कोई पूछ नहीं रहा। भाजपा की जगह कांग्रेसी नेताओं के काम हो रहे हैं।