– रविवार शाम को दो बाइक सवार गिरे थे नदी में
– ग्रामीणों ने एक महिला को बचाया, दो की तलाश जारी
जयपुर। भीलवाड़ा जिले के बीगोद कस्बे में रविवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। बीगोद से होकर बह रही बनास नदी में दो बाइक पर सवार तीन लोग नदी में बह गए। इनमें से ग्रामीणों ने एक महिला को बचा लिया। जबकि दो बाइक सवर नदी में बह गए। इनकी तलाश जारी है। आज सवेरे भी बड़ी संख्या में ग्रामीण व एसडीआरएफ की टीमें दोनों युवकों की तलाश करती रहीं, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवकों की खोज-खबर नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार, बीगोद कस्बे की बनास नदी में रविवार शाम को दो बाइक सवार नदी में गिर गए। इनमें से एक महिला को ग्रामीणों ने बचा लिया था। वहीं दो लोगों की तलाश दूसरे दिन भी की जा रही है। शवों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची परंतु टीम को सफलता नहीं मिली।
नदी में शवों की तलाश के लिए ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा उठाया। ग्रामीण नदी में शव की तलाश में जुटे हुए हैं।
हादसे के बाद भी पुलिस और प्रशासन का अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचे। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है।
गौरतलब है की नंदराय ग्राम पंचायत के बागला की झोपड़िया निवासी गीता देवी अहीर को नदी में बहते हुए ग्रामीणों ने बचा लिया था । वहीं विष्णु अहीर उम्र 25 वर्ष और जेतू देवी उम्र 40 वर्ष नदी में डूब गए। इनके शव की तलाश दूसरे दिन भी की जा रही है। बाइक सवार खटवाड़ा गांव की तरफ से वापस अपने गांव बागला की झोपड़िया जा रहे थे। उसी दौरान कस्बे की बनास नदी पर बनी पुलिया पर पानी के अंदर से बाइक को निकालने लगे। पानी के तेज बहाव से बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों पानी के तेज बहाव में नदी में गिर गए।