18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

BE ALERT: लेपर्ड ने बदला ठिकाना, उदयपुर के बाद अब इस शहर में शिकार की तलाश, देखें वीडियो

वन मंत्री संजय शर्मा उसे काबू करने के लिए 'शूट एट साइट' के ऑर्डर जारी कर चुके हैं। गाजियाबाद से स्पेशल शूटर भी बुलाए गए हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Oct 04, 2024

जयपुर। उदयपुर में आदमखोर पैंथर का आतंक जारी है। अब तक 10 लोगों को काल का ग्रास बना चुका है। वन मंत्री संजय शर्मा उसे काबू करने के लिए ‘शूट एट साइट’ के ऑर्डर जारी कर चुके हैं। गाजियाबाद से स्पेशल शूटर भी बुलाए गए हैं। इसी बीच जयपुर में लेपर्ड के मूवमेंट से दहशत का माहौल बन गया है। भांकरोटा के केशवपुरा में गुरुवार देर रात लेपर्ड का मूवमेंट देखा गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। रेंजर देवेंद्र सिंह राठौड़, पशु चिकित्सक डॉ.अशोक तंवर, ज्वाला नाका प्रभारी वनपाल कृष्ण कुमार मीणा, वनरक्षक मनीष डोई मौके पर पहुंचे। इस दौरान लेपर्ड ने नीलगाय के बच्चे पर भी हमला किया था। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया और उसे वन विभाग को सौंपा है। वीडियो में लेपर्ड जैसा जानवर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि वन विभाग की टीम ने इसकी पुष्टि नहीं की है।