19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
मातृशक्ति ने भी कर लिया सरकार बदलने का फैसला: दीया कुमारी
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Videos / मातृशक्ति ने भी कर लिया सरकार बदलने का फैसला: दीया कुमारी

मातृशक्ति ने भी कर लिया सरकार बदलने का फैसला: दीया कुमारी

जयपुर. कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा की जनाक्रोश सभा शनिवार को किशनपोल बाजार में हुई। किशनपोल और हवामहल विधानसभा क्षेत्र की एक ही जगह हुई सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, लोग पहुंचे। सांसद दीया कुमारी ने कहा कि अभी प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं है। ऐसे हालात को बदलने के लिए मातृशक्ति ने कांग्रेस सरकार को बदलने का फैसला कर लिया है। सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि केंद्र ने शहरों को स्मार्ट करने का मौका दिया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने स्मार्ट सिटी के बजट को बर्बाद करने का काम किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Avinash Bakolia

•

Updated: 7 Jan 2023, 9:13 PM IST

जयपुर. कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा की जनाक्रोश सभा शनिवार को किशनपोल बाजार में हुई। किशनपोल और हवामहल विधानसभा क्षेत्र की एक ही जगह हुई सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, लोग पहुंचे। सांसद दीया कुमारी ने कहा कि अभी प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं है। ऐसे हालात को बदलने के लिए मातृशक्ति ने कांग्रेस सरकार को बदलने का फैसला कर लिया है। सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि केंद्र ने शहरों को स्मार्ट करने का मौका दिया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने स्मार्ट सिटी के बजट को बर्बाद करने का काम किया। पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि जनता कांग्रेस के जंगलराज से त्रस्त है। कांग्रेस ने झूठे वादे करके जनता से वोट लिए, लेकिन अब लोग इनके चक्कर में आने वाले नहीं है। इस मौके पर भाजपा नेता मोहनलाल गुप्ता, सुरेन्द्र पारीक, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने भी संबोधन दिया।
सड़क पर सभा, वाहन चालक परेशान
मुख्य सड़क पर ही सभा हुई और इस कारण ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के हालात बने रहे। चारदीवारी में पहले ही जाम की स्थिति बनी रहती है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़