11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
भाजपा के थ्री ‘जी’ गांव, गंगा और गोमाता : अमित शाह
Play video

भाजपा के थ्री ‘जी’ गांव, गंगा और गोमाता : अमित शाह

www.patrika

Google source verification

भाजपा के थ्री ‘जी’ गांव, गंगा और गोमाता : अमित शाह

-औरैया में की जनसभा

औरैया। इटावा लोकसभा क्षेत्र के औरैया पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी सभा में कांग्रेस और भाजपा के थ्री ‘जीÓ बताए। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के तीन जी है, गांधी, गांधी और गांधी। पहला सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, बस दुनिया समाप्त। भाजपा के भी तीन जी हैं, इसमें गांव, गोमाता और गंगा। हर गांव में सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य भाजपा का है, गोमाता को कत्लखानों से बचाने का काम भाजपा ने किया, गंगा माता को स्वच्छ करने का काम भाजपा ने किया है। ये गांव, गंगा और गोमाता के लिए काम करने वाली पार्टी है।

—गुंडे कहने लगे हमे गिरफ्तार कर लो

शाह ने जनता से संवाद करते हुए कहा, औरैया वालों बताओ मोदी को पीएम बनाओगे कि नहीं? जवाब हां में मिलने पर कहा कि इटावा सपा का गढ़ है, यहां पहले सपा और बसपा की सरकारों में पुलिस वाले गुंडों से डरते थे। योगीजी की सरकार ने इन गुंडो को उलटा लटकाने का काम किया, अब ये जेल में है। गुंडे कहते हैं, हमें गिरफ्तार कर लो हमारा एनकाउंटर मत करना।

-गुंडे कर रहे गांवों से पलायन

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, इटावा-औरैया वालों से ज्यादा कौन जानता होगा, ये भूमाफि या गरीबों की जमीन हड़पते थे। हमने भूमाफि या कानून बनाया अब भूमि हड़पने वाले जेल की सलाखों के पीछे हैं। उप्र में योगी की सरकार बनने के बाद ढेर सारे विकास के काम हुए, कानून व्यवस्था का राज स्थापित हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुंडे गांव के गांव पलायन करा देते थे आज खुद पलायन कर गए हैं।

-सपा-बसपा और कांग्रेस ने कुछ नहीं किया

अमित शाह ने कहा, सपा व बसपा तथा इससे पहले राहुल बाबा की पार्टी की सरकार रही क्या किया यूपी के लिए? कुछ नहीं। यूपीए सरकार ने तीन लाख तीस हजार करोड़ यूपी के लिए दिया और हमने दस लाख 27 हजार करोड़ दिया। फि र भी हमसे पूछते है कि हमने क्या किया। हम क्यों मायावती अखिलेश व राहुल बाबा को जबाब दें, हमतो औरैया वालों को हम बताएंगे कि कितना दिया।