28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
सपा बसपा गठबंधन टूटा ,मायावती ने किया ऐलान
Play video

सपा बसपा गठबंधन टूटा ,मायावती ने किया ऐलान

सपा बसपा गठबंधन टूटा ,मायावती ने किया ऐलान
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jitendra Kumar Pradhan

•

Updated: 24 Jun 2019, 10:57 PM IST

 

यूपी में चुनाव पूर्व बना सपा बसपा गठबंधन आखिर टूट ही गया। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने अपना रुख साफ कर दिया है. ट्विटर पर मायावती ने लिखा कि पार्टी व मूवमेन्ट के हित में अब बीएसपी आगे होने वाले सभी छोटे-बड़े चुनाव अकेले अपने बूते पर ही लड़ेगी। मायावती ने लिखा, ‘बीएसपी की आल इण्डिया बैठक रविवार को लखनऊ में ढाई घण्टे तक चली। इसके बाद राज्यवार बैठकों का दौर देर रात तक चलता रहा जिसमें भी मीडिया नहीं था। फिर भी बीएसपी प्रमुख के बारे में जो बातें मीडिया में फ्लैश हुई हैं.वे पूरी तरह से सही नहीं हैं, जबकि इस बारे में प्रेसनोट भी जारी किया गया था। गठबंधन का जिक्र करते हुए मायावती ने लिखा, ‘वैसे भी जगजाहिर है कि सपा के साथ सभी पुराने गिले-शिकवों को भुलाने के साथ-साथ सन 2012-17 में सपा सरकार के बीएसपी और दलित विरोधी फैसलों, प्रमोशन में आरक्षण के विरूद्ध कार्यों, बिगड़ी कानून व्यवस्था आदि को दरकिनार करके देश व जनहित में सपा के साथ गठबंधन धर्म को पूरी तरह से निभाया। इसके बाद गठबंधन तोड़ने का ऐलान करते हुए मायावती ने लिखा, ‘लोकसभा आमचुनाव के बाद सपा का व्यवहार बीएसपी को यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या ऐसा करके बीजेपी को आगे हरा पाना संभव होगा? जो संभव नहीं है. पार्टी व मूवमेन्ट के हित में अब बीएसपी आगे होने वाले सभी छोटे-बड़े चुनाव अकेले अपने बूते पर ही लड़ेगी।