6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
आखिर ऐसा क्या हुआ की बस चालकों ने कर दी हड़ताल
Play video

आखिर ऐसा क्या हुआ की बस चालकों ने कर दी हड़ताल

जानिए क्या है चालकों की मांगे
Google source verification

कोटा में नगरिय बस परिवहन सेवा के चालको ने वेतन की मांग को लेकर बसों का संचालन ठप कर रखा है। बताया जा रहा है कि करीब 70 चालकों का पिछले दो महिनें से संचालनकर्ता कंपनी वेतन भुगतान नहीं कर रही है। भुगतान को लेकर अप्रेल में भी चालकों ने हड़ताल कर दी थी। संचालन कम्पनी का कहना है कि निगम पर करीब 5.74 करोड़ रुपए बकाया है। पिछली बार जब चालकों ने हड़ताल की तो निगम ने बकाया में मात्र 48 लाख रुपए का भुगतान किया था। जिससे चालकों को मार्च तक का वेतन चुका दिया। निगम द्वारा भुगतान नहीं होने के चलते बसें बिना मेंटेनेंस के अभाव में सड़कों पर दौड़ रही या डिपों में खड़ी है। चालक मुकेश कुमार मेघवाल ने बताया कि जब से यह बसें शुरू हुई है तब से आज तक चालकों को कभी भी समय पर वेतन नहीं मिला। कम्पनी से वेतन की मांग करते हैं तो वे नगर निगम से भुगतान नहीं होने की बात कहकर टाल देते हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम संचालन कम्पनी को भुगतान करता है या नहीं इससे हमें कोई लेना देना नहीं, हमें तो समय पर वेतन मिलना चाहिए ।