13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

सीएमएचओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां

पावटा सीएचसी में लापरवाही

Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Oct 09, 2024

कोटपूतली. पावटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) पर चिकित्सक और स्टाफ की अनुपस्थिति को लेकर बार-बार आ रही थी। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. आशीष सिंह शेखावत ने आज सुबह औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक डॉक्टर और एक हेल्पर अनुपस्थित पाए गए। साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र पर कई अन्य खामियां मिली। डॉ. शेखावत ने सभी को समय पर आने के लिए पाबंद किया, साथ ही सभी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर (डीएनओ) रविकांत जांगिड़ ने बताया कि अनुपस्थित स्टाफ को विभागीय कार्रवाई के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. शेखावत ने सभी स्टाफ को समय पर उपस्थित होने के सख्त निर्देश दिए और सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक के निर्धारित समय की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही स्टाफ को नियमित रूप से सही यूनिफॉर्म में आने की हिदायत दी।