
आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत का सौ मिनट में समाधान, एप बनेगा कारगर हथियार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव -2018 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखने के लिए सी-विजिल एप महत्वपूर्ण घटक साबित होगा। इस एप के जरिए अब किसी भी शिकायत का समाधान सौ मिनिट की अवधि में हो सकेगा। कुमार आज आकाशवाणी, जयपुर से प्रसारित फोन इन कार्यक्रम के माध्यम से श्रोताओं से रूबरू हुए।