12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

shahar congress committee: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया केंद्रीय मंत्री बिट्टू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की ओर से लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान देने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीबीआई फाटक के पास काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।

Google source verification

जयपुर. केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की ओर से लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान देने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीबीआई फाटक के पास काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। बिट्टू सोमवार को जगतपुरा शूटिंग रेंज में आयोजित 57 वीं अंतर रेलवे निशानेबाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन करने आए थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीबीआई फाटक के पास उनका विरोध कर काले झंडे दिखाए। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मार्ग में पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया था। पुलिस ने काले झंडे दिखाने का प्रयास करने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अलग-अलग थानों में ले गई। गौरतलब है कि पिछले दिनों बिट्टू ने बयान देते हुए कहा था कि राहुल गांधी देश में नंबर-1 के आतंकवादी हैं। उनके इस बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। गिरफ्तार होने वाले प्रमुख कांग्रेस नेताओं में कांग्रेस प्रदेश महासचिव जसवंत गुर्जर, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष आरआर तिवारी, संगठन महासचिव सीताराम नेहरू, कांग्रेस प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी, देशराज मीना, राजेंद्र यादव, कैलाश खरदा समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।