19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
कांग्रेस की लोकसभा तैयारी शुरू
Play video

कांग्रेस की लोकसभा तैयारी शुरू

लोकसभा चुनाव लड़ने की उम्मीद रखने वाले विधायकों और विधानसभा प्रत्याशी रहे नेताओं को कांग्रेस आलाकमान ने झटका दिया है। कांग्रेस विधायक और विधानसभा प्रत्याशी रहे नेता अब लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। दरअसल लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर दिल्ली में बुलाई गई सभी प्रदेशाध्यक्षों की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों को लोकसभा चुनाव नहीं लड़ाने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी और लोकसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर ही प्रदेश में दावेदारों के बारे में फीडबैक लेने के काम कल से शुरू होने जा रहा है, लेकिन हैरत की बात ये है कि विधानसभा चुनावों में ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए प्रत्याशाी चयन में अहम भूमिका निभाने वाले सह प्रभारियों को इस दावेदारों की शुरुआती राय शुमारी अभियान से दूर रखा गया है। रायशुमारी और फीडबैक लेने का जिम्मा जिले के प्रभारी मंत्रियों और प्रदेश कांग्रेस के महासचिवों और उपाध्यक्षों को दिया गया है।

Google source verification

जयपुर

image

Chetan Singh

Jan 12, 2019