31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
कलक्‍टर बोले, जो आपकी पीड़ा है, वही हमारी भी…जानिए क्‍या है मामला
Play video

कलक्‍टर बोले, जो आपकी पीड़ा है, वही हमारी भी…जानिए क्‍या है मामला

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dharmendra Singh

•

Updated: 30 May 2019, 7:30 AM IST

जयपुर/नागौर
जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव ने आश्‍वासन दिया है कि शहर में सभी खुदी पड़ी सड़कों का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी दूर हो जाएगी। ऑटो रिक्शा चालक यूनियन और व्यापार मण्डल के साथ बैठक में कलक्टर ने कहा कि जो आपकी पीड़ा है, वही हमारी भी है। ऐसा नहीं है कि हम प्रयास नहीं कर रहे हैं। हमने अब तक जो प्रयास किए हैं, उनसे और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। इतना आश्वासन दे सकते हैं कि शहर में चल रहे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। इसके बाद सीवरेज व पेयजल लाइनों के लिए खोदी गई सडक़ों का पुनर्निर्माण करवाने और मानासर व बीकानेर रेलवे फाटक पर आरओबी का काम शुरू करवाने की मांग को लेकर 30 मई को प्रस्तावित नागौर शहर बंद स्थगित कर दिया गया है।