27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
कार्डियक अरेस्ट में सीपीआर से बच सकती है जान…हेल्थ टॉक शो में महिलाओं को दिया जीवन रक्षक मंत्र, देखें वीडियो
Play video

कार्डियक अरेस्ट में सीपीआर से बच सकती है जान…हेल्थ टॉक शो में महिलाओं को दिया जीवन रक्षक मंत्र, देखें वीडियो

जवाहर सर्किल स्थित निजी अस्पताल में सोशल सर्विस डे के अवसर पर हेल्थ टॉक, बीएलआर व सीपीआर शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और आपात स्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी देना रहा।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Feb 08, 2026

जयपुर। जवाहर सर्किल स्थित निजी अस्पताल में सोशल सर्विस डे के अवसर पर हेल्थ टॉक, बीएलआर व सीपीआर शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और आपात स्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी देना रहा। आयोजन पक्की भाइली फाउंडेशन, स्टार सोशल ग्रुप एवं ओनारिका एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में डॉ. पूनम उपाध्याय एवं डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में पहले एक मिनट के भीतर सीपीआर देना अत्यंत आवश्यक होता है, जिससे पीड़ित के बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने सीपीआर की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाते हुए बताया कि इसमें 30 बार छाती को दबाने के बाद 2 बार मुंह से हवा दी जाती है।

वूमेन कार रैली की ट्रॉफी का अनावरण

पक्की भाइली फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनू अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में भारत माता एवं सनातनी संस्कृति को समर्पित सुपर वूमेन कार रैली की ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इस दौरान ओनारिका क्वींस क्लब के पोस्टर का विमोचन भी हुआ। स्टार सोशल ग्रुप के संयोजक डॉ. राकेश केदावत ने डॉक्टर्स सहित ओनारिका वरुण श्री को सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में एडवोकेट एम.पी. शर्मा, शारदा केदावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।