जयपुर। यूं तो आपने मगरमच्छ को तालाब व नदियों में देखा होगा। लेकिन जयपुर शहर के एक इलाके में मगरमच्छ मोटरसाइकिल की सवारी करते नजर आए। जब ये नजारा लोगों ने देखा तो वे भी हतप्रभ रह गया।
दरअसल जयपुर के आमेर सागर से निकलकर एक मगरमच्छ खेड़ी गेट स्थित हर्षनाथ भैरूजी मंदिर के पास पहुंच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नाहरगढ़ बॉयोलॉजिकल पार्क के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद मगरमच्छ को मोटसाइकिल पर रखा और उसे ले गए। इसके बाद मगरमच्छ को ओदी रामसागर में छोड़ दिया गया।