7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Delphic Games of Rajasthan- कंटम्परेरी डांस देख झूमे दर्शक शास्त्रीय व लोक नृत्य ने सबका मोहा मन

जयपुर,11 फरवरी। डेल्फिक कॉन्सिल ऑफ राजस्थान की ओर से आयोजित डेल्फिक गेम्स ऑफ राजस्थान के तीसरे दिन जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में शास्त्रीय नृत्य,कंटम्परेरी डांस और लोक नृत्य की तीन विधाओं में नवोदित नृत्यकारों ने अपने डांस से दर्शकों में भी थिरकन उत्पन्न कर दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात कत्थक नृत्यांगना अनीता हाडिय़ा थीं।

Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Feb 11, 2023

जयपुर,11 फरवरी। डेल्फिक कॉन्सिल ऑफ राजस्थान की ओर से आयोजित डेल्फिक गेम्स ऑफ राजस्थान के तीसरे दिन जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में शास्त्रीय नृत्य,कंटम्परेरी डांस और लोक नृत्य की तीन विधाओं में नवोदित नृत्यकारों ने अपने डांस से दर्शकों में भी थिरकन उत्पन्न कर दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात कत्थक नृत्यांगना अनीता हाडिय़ा थीं।
शास्त्रीय नृत्य विशेषज्ञ संगीता सिंघल, कंटम्परेरी नृत्य विशेषज्ञ बृजेश सक्सेना और लोक नृत्य की विशेषज्ञ अनिता प्रधान सहित तीन जजेज की जूरी के सामने तीनों श्रेणियों के 18 से 35 आयु वर्ग के हुनरबाज युवा नृत्यकारों के नृत्य की एक से बढक़र एक ऊर्जामयी प्रस्तुतियों को देखकर दर्शक भी झूम उठे।
गेम्स में शास्त्रीय नृत्य श्रेणी में राधिका अरोड़ा तथा द्वितीय पुरस्कार संगीता सेन, कंटम्परेरी डांस में प्रथम पुरस्कार सोनू नायक और दूसरा पुरस्कार हिमानी शर्मा ने प्राप्त किया। इसी प्रकार लोक नृत्यों की श्रेणी में वैशाली सुरोलिया व ग्रुप विजेता रहे और दूसरा पुरस्कार रुनझुन घोष को दिया गया। इस अवसर पर काउंसिल की अध्यक्षा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्रेया गुहा ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। इस दौरान उद्घोषक और कार्यक्रम संचालक चंद्रशेखर पारीक और सपना शाह ने राजस्थान की कला एवं संस्कृति से जुड़ी प्रश्नोत्तरी पूछ कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सही उत्तर देने पर डेल्फिक काउंसिल के पदाधिकारी अशोक सिंह, सुरेश थॉमस, अजय मिश्रा,उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र ,पटियाला के निदेशक फुरकान खान और फिल्म अभिनेता और डायरेक्टर राहुल सूद ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़