12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

लोकदेवता बाबा रामदेव के दर्शनों को उमड़े भक्त, आज से रामदेवरा में 640वां भादवा मेला शुरू, देखें वीडियो

रामदेवरा गांव में बाबा रामदेव की समाधि पर प्रतिवर्ष भादवा माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया से एकादशी तक मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में देश के कोने-कोने से करीब 30 से 40 लाख तक श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Sep 05, 2024

जयपुर। पोकरण में लोगों की आस्था के प्रतीक लोकदेवता बाबा रामदेव की समाधि पर 640वां अंतरप्रांतीय भादवा मेला आज तड़के अभिषेक व आरती के साथ शुरू हुआ। समाधि स्थल के पट खुलते ही सम्पूर्ण रामदेवरा कस्बा बाबा रामदेव जी के जयकारों से गूंज उठा। सबसे पहले बाबा रामदेवजी की समाधि पर पंचामृत अभिषेक हुआ। इसके बाद आरती व ध्वजारोहण के साथ मेले का आगाज हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक महंत प्रतापपुरी, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत की पत्नी नौनंदकंवर, जिला कलक्टर प्रतापसिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बता दें कि रामदेवरा गांव में बाबा रामदेव की समाधि पर प्रतिवर्ष भादवा माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया से एकादशी तक मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में देश के कोने-कोने से करीब 30 से 40 लाख तक श्रद्धालु पहुंचते हैं।