6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
पीएम मोदी की विश्व मंच पर कूटनीति
Play video

पीएम मोदी की विश्व मंच पर कूटनीति

पीएम मोदी की विश्व मंच पर कूटनीति
Google source verification

 

पीएम मोदी अपने पहले कार्यकाल में पडौसी मुल्क पाकिस्तान के मामले पर कूटनीतिक रूप से काफी सफल रहे है।आतंकवाद के खिलाफ पहले सर्जिकल स्ट्राइक फिर पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद भारत को विश्व मंच पर जोरदार समर्थन मिला था। पीएम मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में भी हर मंच पर आतंकवाद का मुद्दा उठाते रहे है। किर्गिस्तान के बिश्केक में एससीओ समिट के बाद अब ओसाका में जी 20 सम्मेलन में भी पीएम मोदी ने बडी कूटनीतिक पहल करते हुए आतंकवाद पर भारत की चिंता से रूबरू करा दिया है। जापान में चल रहे जी 20 देशों के सम्मेलन में पीएम मोदी ने अमेरिका रूस जापान चीन सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की। वहीं सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए आतंकवाद पर भारत की चिंता से अवगत कराते हुए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए… आईए आपको सुनाते है पीएम मोदी ने जी 20 के मंच से क्या कुछ कहा…..

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़